उत्तर प्रदेश

CM योगी बोले- यूपी को देश की नम्बर वन अर्थव्यवस्था बनाना

Admin4
26 Aug 2022 10:07 PM GMT
CM योगी  बोले- यूपी को देश की नम्बर वन अर्थव्यवस्था बनाना
x

Meerut : चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में टेबलेट और घरौनी वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए और कहा कि टेबलेट देकर युवाओं को तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाया जा रहा है। तकनीक के बल पर युवा पूरी दुनिया पर राज करेंगे। इसका सीधा फायदा देश को मिलेगा। मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विवि बनाया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से खेलों को जोड़ा जाएगा।

प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। घरौनी के माध्यम से अब लोगों को अपने मकान का मालिकाना हक दिया गया है। इसके जरिए अब बैंक से लोन भी लिया जा सकेगा। घरौनी वितरण भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में घरौनी का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उप्र को विकास पथ पर अग्रसर कर दिया है। आज उप्र देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम जल्दी ही उप्र को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

उप्र में सबसे ज्यादा योग्य युवा : सीएम

योगी ने कहा कि उप्र में सबसे ज्यादा योग्य युवा है। पहले युवाओं को कोचिंग के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब युवाओं को अपने शहर में अभ्युदय कोचिंग के जरिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है। टेबलेट के जरिए ऑनलाइन अभ्युदय कोचिंग भी की जा सकेंगी। उप्र के बारे में लोगों की धारणा बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण को पूरा करना है। 2017 से पहले उप्र की कानून व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन अब अपराधी उप्र छोड़कर जा रहे हैं।

ये नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, एमएलसी अश्विनी त्यागी, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Next Story