- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चित्रकूट में बारिश से...
उत्तर प्रदेश
चित्रकूट में बारिश से हालात पर CM योगी ने की समीक्षा राहत कार्य तेज करने के निर्देश
SHIDDHANT
6 Sept 2026 8:00 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों से राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम करे और प्रभावित परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से वहां की मौजूदा स्थिति, राहत शिविरों की व्यवस्था और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story





