उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह को देखने PGI पहुंचे सीएम योगी, स्वास्थ्य के बारे में जाना हाल

jantaserishta.com
18 July 2021 1:44 PM IST
कल्याण सिंह को देखने PGI पहुंचे सीएम योगी, स्वास्थ्य के बारे में जाना हाल
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत फिर बिगड़ी है. कल तक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था लेकिन आज अचानक सांस लेने में परेशानी होने के साथ साथ उनके पेट में दिक्कत पाई गई. उन्हें अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है. माना जा रहा है कि कोई नया इंफेक्शन हो सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कल्याण सिंह से फिर से मुलाक़ात की है.

बता दें कि, कल्‍याण सिंह को चार जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले यहां के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था.
इससे पहले कल्याण सिंह (89) की हालत बेहतर हो रही थी, उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा था. लेकिन, आज अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. कल्याण सिंह का हृदय रोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है. विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story