- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 81वीं आजादी की...
उत्तर प्रदेश
81वीं आजादी की वर्षगांठ पर पहुंचे CM योगी, क्रांतिकारियों की धरती को किया नमन
Shantanu Roy
19 Aug 2022 12:11 PM GMT

x
बड़ी खबर
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिदान दिवस पर शुक्रवार को बलिया पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कारागार से ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करने भी पहुंचे। बता दें कि दरअसल 19 अगस्त 1942 को बलिया पूरे देश से पांच साल पहले ही स्वतंत्र हो गया था। इस लिहाज से यह बलिया जिले की 81वीं आजादी की वर्षगांठ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्रांतिकारियों की धरती को कोटि कोटि नमन है। बलिया का अपना इतिहास है। बलिया के लिए शासन का कोई महत्व नहीं होता। आजादी के बाद देश के विकास के लिए अनुशासन बलिया ने दिखाया है। यह ऋषि मुनियों की धरती है। पांच साल से मेडिकल कालेज के जमीन मांग रहा हूं लेकिन मिल नहीं रही है।
तीन साल पहले भी यह काम हो जाना चाहिए था। मुख्य सचिव को आज इसी काम के लिए साथ लेकर आया हूं। आज मेडिकल कालेज की सौगात देकर जाऊंगा। मंगल पांडेय की धरती पर आकर मैं अभिभूत हूं। वह लड़ाई अभी तक चल रही है। क्रांतिकारी के मन में यहां के लोगों में श्रद्धा का भाव है। योगी ने कहा महात्मा गांधी ने जब भारत छोड़ो का आह्वान किया था, आज उस स्मृति को ताजा करने के लिए हम एकत्र हुए हैं। हमें प्रेरणा मिलती है। 1942 में बलिया ने स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है। डीएम और एसपी नियुक्त कर दिए थे। कुदाल -फावड़ा लेकर जिला कारागार पर हमला बोल दिया था। क्रांतिकारियों को छुड़ा लिया था और चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में अस्थायी सरकार का गठन भी कर लिया है। बाद में ब्रिटिश हुकूमत ने 84 क्रांतिकारियों को गोलियों से भून दिया गया था। यह बलिदान और त्याग बलिया की नई पहचान देता है।
Next Story