उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने प्रदान की गन्ना किसानों की बकाया राशि, जल्द पहुंचेंगे 450 करोड़ रुपए

Ashwandewangan
18 May 2023 12:14 PM GMT
सीएम योगी ने प्रदान की गन्ना किसानों की बकाया राशि,  जल्द पहुंचेंगे 450 करोड़ रुपए
x

उत्तर प्रदेश: गन्ना उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। ऐसे में इसके उत्पादन को लेकर राज्य के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जल्द ही गन्ने की बकाया राशि को खाते में डाला जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 450 करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान की है। गन्ने की बकाया राशि के भुगतान की खबर सुनकर किसानों में भी ख़ुशी की लहर है। किसानों ने जानकारी दिया है कि इस राशि के मिलने के बाद वो खरीफ के खेती की तैयारी करेंगे। किसानों के द्वारा काफी समय से इस भुगतान को करने के लिए आवाज उठाई जा रही थी। ऐसे में अब धान की बुवाई से पहले सरकार के द्वारा किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

46 प्रतिशत क्षेत्रफल में होती है गन्ने की खेती

भारत के सभी राज्यों को देखें तो सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022-2023 में उत्तर प्रदेश में 28.53 हेक्टेयर गन्ने की खेती की गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के बाद गन्ना के उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां पर 14.9 लाख हेक्टयेर रकबे में गन्ने की खेती की जाती है। अगर देखा जाए तो अकेले उत्तर प्रदेश में 46 प्रतिशत गन्ने की खेती को किया जाता है। महाराष्ट्र की अगर बात करें तो यहां पर 24 फीसदी हीस्से में गन्ने की खेती की जाती है। वहीं बिहार, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा जैसे राज्य में भी इसकी कहती प्रमुखता से की जाती है।

देश में गन्ना किसानों के भुगतान में सबसे आगे

आज गन्ना राशि के भुगतान के बाद सीएम योगी ने कहा है कि बीजेपी सरकार के द्वारा अभी तक सबसे ज्यादा राशि किसानों को प्रदान की गई है। ऐसे में किसान अब आगे से इसका उत्पादन अच्छे से कर सकते हैं। केंद्र में बैठी सरकार की भी नजर इन गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों पर है। हमारी सरकार जल्द की इसके खरीद की राशि को भी बढ़ाने वाली है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story