- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम...
उत्तर प्रदेश
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, बटुक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में बताया
SHIDDHANT
1 Oct 2025 9:01 PM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर: शारदीय नवरात्र की महानवमी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन कर मातृ शक्ति के प्रति अपनी गहन श्रद्धा प्रकट की। गोरक्षपीठ की परंपरा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे, उनका पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने बटुक पूजन भी संपन्न किया।
बटुक और कन्याओं ने अपने अनुभव को आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान साझा किया। बटुक चिराग प्रताप ने आईएएनएस को बताया कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने आया था। उनसे मुलाकात और आशीर्वाद लेने के बाद बहुत अच्छा लगा। जब मेरी उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा, "तुम्हारा नाम क्या है?" मैंने अपना नाम बताया, उसके बाद महाराज जी ने पूछा कि क्या खाए हो।
वहीं, कन्या पूजन में आई कनिष्का अग्रवाल ने बताया कि मैं जब तीन साल की थी तब से यहां आती हूं। हर साल कुछ नया होता है, अलग तरह का अनुभव मिलता है। जब मैं छोटी थी तब सीएम योगी ने पैर धुलाए थे और कन्या के रूप में पूजन किया था। जब उनसे बातचीत होती है तो वह नई-नई चीजें बताते हैं। पूजन के दौरान बॉक्स और बॉटल देते हैं। सीएम योगी कन्या पूजन में खाना और पैसा भी देते हैं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के पुनीत अवसर पर आज गोरखपुर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। अखिल सृष्टि की आराध्या जगज्जननी मां दुर्गा की असीम कृपा से प्रदेश वासियों का जीवन सुख, समृद्धि, आरोग्यता और शांति से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।''
Tagsयोगी आदित्यनाथकन्या पूजनशारदीय नवरात्रगोरखनाथ मंदिरमातृ शक्तिबटुक पूजनमहानवमीउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





