- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएम योगी देवी पाटन...
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी देवी पाटन मंदिर में किया दर्शन-पूजन, स्कूली बच्चों से मिले
Tara Tandi
15 March 2024 12:42 PM IST

x
बलरामपुर : दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन सुबह सुबह 51 शक्तिपीठों में से एक देवी पाटन मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री भवनियापुर स्थित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों संग कुछ देर व्यतीत किया।
सीएम योगी ने बच्चों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी को देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीएम योगी ने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट भी बांटी। सीएम ने एक-एक कर कई बच्चों से बातचीत की। इसके बाद वह मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गये।
Tagsसीएम योगीदेवी पाटन मंदिरदर्शन-पूजनस्कूली बच्चों मिलेCM YogiDevi Patan templedarshan and worshipmet school childrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





