उत्तर प्रदेश

अग्निपथ पर बवाल को लेकर CM योगी ने दिया ये आदेश

Admin2
20 Jun 2022 4:34 PM GMT
अग्निपथ पर बवाल को लेकर CM योगी ने दिया ये आदेश
x

जनता से रिश्ता : अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर भड़की हिंसा के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मुद्दे पर प्रदर्शनों से निपटने के लिए शासन ने खास रणनीति बनाई के तहत प्रदर्शनकारी युवाओं पर नरमी और साजिशकर्ताओं पर सख्ती बरतनी शुरू की है। आंदोलन की आग भड़काने वालों की तलाश में सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ में पुलिस टीमों ने रविवार को 33 और गिरफ्तारी की है। इनमें पांच आरोपी व्हाट्सअप ग्रुप के एडमिन शामिल है।

मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमों को लगाया था। जिनमें 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने करीब 50 संदिग्धों को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान किया है। पांच आरोपी व्हाट्सअप ग्रुप एडमिन हैं। यह ग्रुप युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे थे।

सोर्स-hindustan

Next Story