उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, ईद और परशुराम जयंती के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखें

jantaserishta.com
1 May 2022 3:23 PM IST
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, ईद और परशुराम जयंती के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखें
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया. सीएम ने कहा कि इस सेवा से 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे. यह 'ईज ऑफ लिविंग' का ही हिस्सा है. आगे उन्होंने कहा कि अच्छी सोच हमेशा हमें आगे बढ़ाती है और उसी अच्छी सोच से सरकार ने आपके लिए ई-पेंशन पोर्टल भी लागू किया है.

इससे पहले सीएम योगी ने टीम-9 को दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद पर अनावश्यक बिजली कटौती न हो. दिल्ली दौरे पर केंद्र सरकार से बिजली मुद्दे पर सहयोग का भरोसा दिया गया है. कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे अतिरिक रैक देगा और केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को अतिरिक्त बिजली प्राप्त होगी.
आज 'मई दिवस' के अवसर पर लोक भवन, लखनऊ से उत्तर प्रदेश के 'ई-पेंशन पोर्टल' का शुभारंभ हुआ है।
इससे प्रदेश के 11.50 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। यह 'ईज ऑफ लिविंग' का ही हिस्सा है।
सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
उन्होंने कहा कि यूपी में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. हालांकि बीते दो सप्ताह से एनसीआर में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में केस बढ़ रहे हैं. जहां केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है. हर दिन कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट किए जाएं. पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों का सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग का काम सतत जारी रखें.
सीएम ने टीम-9 को निर्देशित करते हुए कि विकास खंड स्तर पर 2000-2500 गोवंश क्षमता वाले गो आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाएं. प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारु रखी जाए. गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के प्रबंध किए जाएं. हरा चारा-भूसा आदि के समुचित प्रबंध हों.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story