उत्तर प्रदेश

नाग पंचमी पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं भोलेनाथ से मांगी खुशहाली

nidhi
17 Aug 2026 11:06 AM IST
नाग पंचमी पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं भोलेनाथ से मांगी खुशहाली
x
CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी नाग पंचमी की बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नाग पंचमी को भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति सम्मान, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व की भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रत्येक घर-आंगन में आनंद, शांति और खुशहाली की कामना की।

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति
में प्रकृति, जीव-जंतुओं और समस्त चराचर जगत के साथ आत्मीय और संवेदनशील संबंध स्थापित करने की समृद्ध एवं प्राचीन परंपरा रही है। नाग पंचमी इसी सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने वाला पर्व है। यह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की प्रेरणा भी देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा में नागों का विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक परंपराओं में नागों को विभिन्न स्वरूपों में पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु शेषनाग पर विराजमान हैं, जबकि भगवान शिव के स्वरूप में भी सर्प का विशेष स्थान है। नागों को शक्ति, चेतना, संरक्षण और आध्यात्मिक साधना से भी जोड़ा जाता है।
सीएम योगी
ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से प्रदेश के प्रत्येक घर-आंगन में आनंद, शांति और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सह-अस्तित्व और शिवत्व का संदेश देने वाले नाग पंचमी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष नाग पंचमी का धार्मिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि 17 अगस्त 2026 को यह पर्व सावन के तीसरे सोमवार के साथ पड़ा है। सावन सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, जबकि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की परंपरा है। दोनों पर्व एक ही दिन पड़ने के कारण शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
उत्तर प्रदेश
के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अयोध्या में भी सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर नागेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के जरिए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने भारतीय जीवन-दर्शन में मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संरक्षण की परंपरा को रेखांकित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में धार्मिक उत्साह के बीच नाग पंचमी और सावन सोमवार का पर्व मनाया जा रहा है।
Next Story