उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, अफसरों को दिए ये निर्देश

jantaserishta.com
4 Oct 2026 11:46 AM IST
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, अफसरों को दिए ये निर्देश
x
लखनऊ/सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ित परिवारों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मृतकों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
बता दें कि रविवार सुबह अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हलियापुर के पास सेना की एक एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एंबुलेंस का ड्राइवर, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक जवान के शव को लेकर पंचकुला से देवरिया जा रही थी। फिलहाल जवान के शव को हलियापुर थाने में रखवाया गया है और सूचना मिलते ही राहत टीम मौके पर पहुंच गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story