- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिल्ली विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बड़ी सफलता पर 'एबीवीपी' को सीएम योगी ने दी बधाई
SHIDDHANT
19 Sept 2025 10:49 PM IST

x
DELHI दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बड़ी सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन और छात्र नेताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने की हार्दिक बधाई। यह विजय एबीवीपी के दर्शन 'ज्ञान, शील, एकता' की बढ़ती स्वीकार्यता को समर्पित है। सभी विजयी प्रत्याशियों का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।"
एबीवीपी की ऐतिहासिक सफलता पर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बधाई दी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं।
उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के गोविंद तंवर ने एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी। इस चुनाव में एनएसयूआई के खाते में महज एक सीट आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में गुरुवार को छात्रों ने वोट डाले। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए मतदान हुआ। अंतिम मतदान 39.45 प्रतिशत रहा। इस साल चार मुख्य छात्र संघ पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव में उतरे। अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार थे, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव में खड़े थे।
Tagsएबीवीपीडीयू छात्र संघ चुनावआर्यन मानकुणाल चौधरीदीपिका झागोविंद तंवरएनएसयूआईयोगी आदित्यनाथअमित शाहजे पी नड्डादिल्ली विश्वविद्यालयडूसू 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





