- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएम योगी ने अंतिम...
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने अंतिम पायदान पर खड़े समाज का बदला भविष्य
SHIDDHANT
18 Dec 2025 11:26 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आदिवासियों, दैवीय आपदा पीड़ितों, दिव्यांगजनों और समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े वंचित वर्गों को रिकॉर्ड 3.72 लाख पक्के मकान आवंटित किए गए हैं।
यह उपलब्धि योगी सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत फरवरी 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आवासहीन और अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक पक्का घर उपलब्ध कराना है।
योगी सरकार ने आवास आवंटन में स्पष्ट रूप से जरूरत और संवेदनशीलता को आधार बनाया है। दैवीय आपदा पीड़ितों को सर्वाधिक 93,300 पक्के मकान जबकि दिव्यांगजनों को 91,062 आवास आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा मुसहर समुदाय को 50,000 से अधिक आवास, निराश्रित विधवा महिलाओं को 41,000 से अधिक मकान आवंटित हुए। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि योगी सरकार की नजर उन वर्गों पर है, जो कई दशकों तक सरकारी योजनाओं से दूर रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वनटांगिया, मुसहर, थारू, कोल, सहरिया, चेरो, बैगा, नट और बंजारा जैसे अति पिछड़े और वंचित समुदायों को पहली बार बड़े पैमाने पर पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है। ये वही वर्ग हैं, जो पहले केवल आंकड़ों में थे, लेकिन योजनाओं में नहीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से इन्हें अपना हक मिला है। एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है। इस पूरे राज्य को आप भारत की आत्मा के रूप में भी मान सकते हैं, वह सबकुछ आपको यहां देखने को मिलेगा, जिसको आप भारत के अंदर देखना चाहते हैं।
Tagsउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीणयोगी आदित्यनाथवंचित वर्गपक्के मकानआदिवासीदिव्यांगजनदैवीय आपदा पीड़ितमुसहर समुदायविधवा महिलाएंवनटांगियाथारूकोलसहरियाचेरोबैगानटबंजारासामाजिक न्यायसमावेशी विकासरिकॉर्ड आवंटनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





