उत्तर प्रदेश

2022 के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ही हमारा चेहरा होंगे- प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान

jantaserishta.com
24 Sept 2021 12:42 PM IST
2022 के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ही हमारा चेहरा होंगे- प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने राजनीतिक समीकरण बैठाने में लगी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान कर दिया किया कि वो निषाद पार्टी के साथ गंठबधन करेगी और दोनों साथ में मिलकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं तीन दिन से यूपी में हूं। निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारी राजनीतिक ताकत को भाजपा ने अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना बाना बुना है।


उत्तर प्रदेश और भारत की शिक्षा का गहरा संबंध है। मैंने तीन दिन में महसूस किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। 2022 में यूपी की जीत महत्वपूर्ण है। सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर निर्णय होगा। अन्य कई दलों से बात चल रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने तीन दिन से बैठक कर चुनाव को लेकर मार्गदर्शन किया है। संजय निषाद के साथ पहले से गठबंधन है। 2022 में दोनों दल मिलकर ताकत के साथ योगी मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेंगे। 2022 में निषाद पार्टी के गठबंधन से सरकार बनेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story