उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी

jantaserishta.com
21 Sept 2021 11:20 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी
x

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी।



महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्या या आत्महत्या के बीच की कड़ी को तलाशने के लिए पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि को एक वीडियो के नाम पर बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। वह कौन सा वीडियो है, उस वीडियो में क्या है, किस प्रकरण से वह वीडियो जुड़ा है, इन सवालों का जवाब नहीं मिला है।
कहा यह जा रहा है कि उनको अश्लीलता के नाम पर बदनाम करने की साजिश रची गई थी। उनके मोबाइल फोन में भी एक वीडियो मिलने की चर्चा रही लेकिन इसकी किसी अफसर ने पुष्टि नहीं की। नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसी वीडियो के चक्कर में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई। इसी से वह आहत हैं। बाघंबरी मठ के अंदर नरेंद्र गिरि की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस बात की जानकारी ली गई कि दिनभर में क्या गतिविधियां रहीं। कहीं कोई अराजक तत्व अंदर तो नहीं आया था। वहां पर शिष्यों का बयान दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि आद्या तिवारी से दो दिन पहले ही नरेंद्र गिरि की नोकझोंक हुई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने सल्फास और रस्सी भी दो दिन पहले मंगाई थी। अपने एक शिष्य से कहा था था कि कपड़े टांगने वाली रस्सी खराब हो गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story