उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी

jantaserishta.com
10 Dec 2021 1:41 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत को लेकर चीन ने इसे भारतीय सेना के अनुशासन की कमी बताया है। चीनी सरकार के मुखपत्र अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि इस घटना ने भारत के युद्ध की तैयारियों की कमी को उजागर कर दिया है। इसके साथ ही देश के सैन्य आधुनिकीकरण को भी भारी झटका दिया है जो लंबे वक्त तक बना रह सकता है।
ग्लोबल टाइम्स ने एनालिस्ट्स के हवाले से कहा है कि चीन के विरोध में रहने वाले भारत के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी के चले जाने के बाद भी बॉर्डर पर दोनों देशों के आक्रामक रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। चीन ने कहा है कि रावत की मौत शायद भारतीय सेना की आधुनिकीकरण योजना को अस्त-व्यस्त कर सकती है।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत को एक ढीली और अनुशासनहीन मिलिट्री कल्चर के लिए जाना जाता है और भारतीय सैनिक अधिकतर स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और नियमों का पालन नहीं करते हैं। कहा गया है कि 2019 में भारत के विमानवाहक पोत में आग और 2013 में एक भारतीय पनडुब्बी में विस्फोट सहित कई पिछली दुर्घटनाओं से यह समझा जा सकता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story