उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को किया सम्मानित

Admin Delhi 1
11 Jun 2023 9:00 AM GMT
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को किया सम्मानित
x

लखनऊ: गन्ने के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। वहीं जनपद के साथ ही मंडल के किसानों को भी पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा किसानों सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

शनिवार को लखनऊ के लोक भवन स्थित सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के साथ ही मंडल के गन्ना किसानों को सम्मानित किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य गन्ना प्रतियोगिता, युवा गन्ना किसान व महिला स्वयं सहायता समूह के किसानों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस दौरान सहारनपुर के किसान सुभाषचंद ग्राम दासा माजरा व मृतक किसान सतपाल सिंह के पुत्र संदीप कुमार ग्राम लखनौती कला बेहट को पुरस्कार दिया। साथ ही मुजफ्फरनगर से युवा किसान देवेश आर्य, नदीम, मनप्रीत कौर व गंगा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम मजलिस पुर की पूजा चौहान ओर जनपद शामली से नीरज कुमार, सुखपाल सिंह, मृतक कैलाश के पुत्र सचिन कुमार को पुरस्कार दिया गया। जबकि रविंद्र, सत्यप्रकाश, अश्वनी कुमार, योगेन्द्र पाल को सीएम ने सम्मानित किया।

इसके अलावा बेहतर कार्य करने पर गन्ना समिति खतौली की ओर से सचिव अरविंद कुमार, मंसूरपुर समिति से बिरजेश कुमार, ऊन समिति से अजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव गन्ना संजय आर भूषरेड्डी, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह आदि के साथ ही गन्ना विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story