उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को दी मात, रिपोर्ट आई न‍िगेट‍िव, ट्वीट कर कही ये बात

jantaserishta.com
30 April 2021 9:41 AM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को दी मात, रिपोर्ट आई न‍िगेट‍िव, ट्वीट कर कही ये बात
x

फाइल फोटो 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी। योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं. आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.''
बता दें कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई और 35,156 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 298 और मरीजों की मौत हो गई. यह प्रदेश में एक दिन में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण से 12,241 मरीजों की मौत हो चुकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story