- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आज 34 ई बसों को सीएम...

x
बड़ी खबर
लखनऊ। राजधानी वासियों को अब विभिन्न रूटों पर और अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलने जा रहा है। जानकारी के तहत गुरुवार को सीएम अपने आवास पांच कालीदास मार्ग से 34 ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये ई बसें लखनऊ के चार विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इन बसों के चलने से रोजाना करीब 10 से 12 हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस बाबत लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अभी तक लखनऊ के 22 मार्गो पर 105 ई बसें चल रही हैं। इन बसों से रोजाना 35 से 40 हजार दैनिक यात्री सफर कर रहे है। 34 और ई बसें शुरू होने के बाद दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। आम जनता ई बसों से गुरुवार दोपहर 12 बजे से सफर कर सकेंगे।
इन रूटों पर चलेंगी ई बसें
स्कूटर इंडिया से इंजी़ कॉलेज वाया अवध चौराह, चारबाग, सिकंदरबाग, बादशाहनगर होते हुए निशांतगंज तक छह ई बसें, गोमतीनगर के विराजखंड से पीजीआई वाया अहिमामऊ, लू-लू मॉल, तेलीबाग मोड़ तक चार ई बसें, दुबग्गा से टिकैतगंज वाया अवध चौराह, चारबाग, हजरतगंज, टेढ़ीपुलिया, इंट्रीगल विवि, कुसी तक 10 ई बसें, पीजीआई से अटल चौक वाया कैंट, केकेसी, चारबाग, सिकंदरबाग, बादशाहनगर, इंजी़ कॉलेज तक 10 ई बसें चलेंगी।
Next Story