- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आसमान में छाए बादल,...

x
मेरठ। आज पश्चिमी उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। हालांकि सुबह के समय मेरठ,गाजियाबाद, हापुड, बागपत आदि जिलों में बूंदाबादी हुई। जिससे तापमान में कमी आई है।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंडी हवाएं उप्र का तापमान में कमी ला रही हैं। जिससे सर्दी में इजाफा हो रहा है। आज दिन के तापमान मे हालांकि कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। लेकिन पश्चिमी उप्र के जिलों में हल्की बूंदाबादी से मौसम में परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे एनसीआर में दिखाई दे रहा है। जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं। अधिकांश जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है। दिन के तापमान में भी कमी आ रही है। दिन का तापमान भी अब 30 डिग्री के नीचे आ गया है। रात
और दिन के तापमान में कमी आने से मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है।
हवा की गति तेज होने और मौसम में बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी कुछ सुधरा है। हालांकि अभी भी एनसीआर के जिलों में एक्यूआई 200 से अधिक है। जो कि खतरनाक श्रेणी में ही माना जाएगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में अभी और अधिक कमी आने की संभावना है।

Admin4
Next Story