उत्तर प्रदेश

छाएंगे बादल,बदला मौसम, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

HARRY
24 April 2023 5:33 PM GMT
छाएंगे बादल,बदला मौसम,  2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
x
जिससे फिर मौसम में बदलाव आएगा।
जनता से रिश्ता बेबडेस्क | उत्तर प्रदेश में मई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। यूपी मौसम विभाग ने आज लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। वही 28 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वही प्रदेश के पूर्वी जिलों में सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खास तौर पर कानपुर, वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में बारिश हो सकती है, इसके बाद 29 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे फिर मौसम में बदलाव आएगा।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आयोध्या में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।वही झांसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Next Story