उत्तर प्रदेश

शरजील इमाम से भी रहे करीबी संबंध, JNU में पढ़ती है प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की बेटी

Admin4
12 Jun 2022 2:47 PM GMT
शरजील इमाम से भी रहे करीबी संबंध, JNU में पढ़ती है प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की बेटी
x
शरजील इमाम से भी रहे करीबी संबंध, JNU में पढ़ती है प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की बेटी

नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित बयान को लेकर प्रयागराज में की गई पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड जावेद पंप का मकान जमींदोज किया जा चुका है। यूपी प्रशासन ने 5 घंटे में उसके घर को नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि प्रयागराज में भड़की हिंसा और उसके बाद कई घंटों तक हुई पत्थरबाजी का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप है। बता दें कि जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा है। आफरीन फातिमा दिल्ली के जेएनयू में पढ़ती है।

कौन है जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा?
आफरीन फातिमा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के वुमेन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की पूर्व अध्यक्ष और JNU (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) की छात्रसंघ की काउंसलर है। आफरीन फातिमा शाहीन बाग के साजिशकर्ताओं में से एक शरजील इमामल की करीबी भी है। आफरीन फातिमा ने संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को निर्दोष बताते हुए एक ट्वीट भी किया था।
अफजल गुरू पर बोली- कभी नहीं भूलेंगे
आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अफजल गुरु के खिलाफ फैसले को लेकर कहा था- रीविजिट अगेन एंड अगेन, फैसले को पढ़ें, बार-बार पढ़ें। इसे कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि आफरीन फातिमा ने सरकार के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी जहर उगला था। उसने सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर और आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी जैसे फैसलों पर संदेह जताते हुए कोर्ट का अपमान भी किया था।
5 घंटे में जावेद पंप का घर नेस्तनाबूद :
बता दें कि प्रयागराज प्रशासन ने 3 बुलडोजर और पोकलेन मशीन के जरिए 5 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद जावेद पंप के मकान को पूरी तरह से ढहा दिया। बता दें कि जावेद पंप का नगर इलाहाबाद के गौसनगर में था। बुलडोजर चलाने से पहले जावेद पंप के घरवालों को सामान हटाने का नोटिस दिया गया था। प्रशासन ने करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


Next Story