उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दसवीं की छात्रा का अपहरण

Admin Delhi 1
25 May 2023 4:22 PM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दसवीं की छात्रा का अपहरण
x

नोएडा न्यूज़: ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित एक अपार्टमेंट से 10वीं की छात्रा के अपहरण करने का मामला सामने आया है. अपहरणकर्ता ने छात्रा के पिता को फोन कर कहा है कि तुम्हारी बेटी हमारे पास है. पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है.

शाहबेरी स्थित क्रॉउन अपार्टमेंट में छात्रा परिवार के साथ रहती है. परिजनों के मुताबिक दोपहर छात्रा का संदिग्ध हालात में अपहरण कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक लाल रंग की स्कूटी पर सवार महिला और युवक छात्रा को बैठा कर अपने साथ ले गए हैं. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.

गुरुग्राम में लोकेशन मिली पुलिस के मुताबिक छात्रा की तलाश में दो टीमें लगातार जुटी हुई हैं. छात्रा की लोकेशन गुरुग्राम में मिली है.

अपहरणकर्ताओं का फोन

छात्रा के पिता ने बताया कि एक अपहरणकर्ता का फोन आया है. उसने कहा कि बेटी उनके कब्जे में है. पिता के मुताबिक उन्होंने बेटी की रोने की आवाज सुनी थी. पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है.

Next Story