उत्तर प्रदेश

बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत

Manish Sahu
20 Aug 2023 4:38 PM GMT
बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत
x
उत्तरप्रदेश: आदमपुर के मरौरा के जंगल में बाढ़ आई हुई है। रास्ते और खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाढ़ के पानी से डूबने से एक मासूम की मौत हो गई।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से जंगल में भरे पानी ने एक मासूम की जान ले ली। आदमपुर गांव बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया कक्षा तीन का छात्र राजन पुत्र लखमी की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। थाना क्षेत्र आदमपुर के मरौरा के जंगल में बाढ़ आई हुई है। फसलें बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। रास्तों पर भी पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को गांव निवासी किसान लखमी का बारह वर्षीय बेटा राजन अपने सहपाठी दोस्तों के साथ जंगल में गया था। वहां पर कुछ पशु भी पानी में नहा रहे थे। इस दौरान बच्चे नहाने के लिए बाढ़ के पानी में घुस गए। गहरे पानी में जाकर राजन डूब गया।
शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और डूबे छात्र को तलाश कर बाहर निकाला। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
राजन गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। राजन एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर पूरी जांच कराई जाएगी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि जिन गांवों की आबादी और जंगल में बाढ़ का पानी है। वह सतर्कता बरतें। बच्चों को पानी में ना जाने दें।
Next Story