उत्तर प्रदेश

12वीं की छात्रा से साथी छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Teja
15 Feb 2023 5:40 PM IST
12वीं की छात्रा से साथी छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
x

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 12वीं की छात्रा को उसके घर पर बंधक बनाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरे दिन भी दोनों ने दुष्कर्म किया। त्रस्त होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक निजी विद्यालय से 12वीं की छात्रा है। दोनों आरोपित भी 12वीं के छात्र है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के घरवालों का आरोप है कि बीती 10 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इस बीच दोनों पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर धमकी दी और पीटा। फिर बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक ने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। मुंह खोलने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और चले गए। आरोप है कि अगले दिन दोनों फिर पहुंचे और धमकी देकर दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ गई। शाम को घरवाले पहुंचे तो छात्रा ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Next Story