उत्तर प्रदेश

इलाज के दौरान घायल 10 वीं के छात्र की हुई मौत

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 9:00 PM IST
इलाज के दौरान घायल 10 वीं के छात्र की हुई मौत
x

मेरठ: कुशावली रोड पर तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल दसवीं के छात्र अरशद की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अरशद छह बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सलामती के लिए दुआएं हो रही थी, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर बरात में जाते समय स्विफ्ट कार कुशावली रोड पर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए थे। जिनमें दसवीं के छात्र तल्हा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।

जबकि चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह घायल अरशद पुत्र अख्तर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था। सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने मना कर दिया।

छात्र अरशद की मौत की सूचना पर परिवार में गम का कहर टूट पड़ा। मां-बाप और छह बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहनें बार-बार बेहोश हो रही थीं। हर किसी की आंखों से आंसू बह रहे थे। परिजनों ने बताया कि अख्तर के घर में छह बेटियों के जन्म के बाद अरशद को गोद लिया था। अरशद की मौत के बाद पूरे परिवार को उम्र भर के लिए गमगीन माहौल में छोड़ गया।

Next Story