- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सिविल सर्जन डॉक्टर ने...
उत्तर प्रदेश
सिविल सर्जन डॉक्टर ने ससुराल में लगाई फांसी, मौत, मचा हड़कंप
Shantanu Roy
8 Aug 2022 11:30 AM GMT

x
बड़ी खबर
इंदौर। बड़वाह में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर ने अपने ससुर के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतक डॉक्टर के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही पूरे मामले की जांच भी कर रही है।
पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। यहां अपने ससुर के घर में आकर बड़वाह में पदस्थ डॉ अनिल सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक डॉ अनिल सोलंकी शराब के आदि थे जिसका रिहैब सेंटर में इलाज चल रहा था और डॉक्टर को ही दिखाने बड़वाह से इंदौर आए थे। देर रात अपने ससुर के घर पर उन्होंने शराब पी ली थी और उसी दौरान घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Shantanu Roy
Next Story