उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के ऊपर पुलिसिया दमन के खिलाफ़ बनारस में नागरिक समाज ने दर्ज कराया प्रतिवाद

Shantanu Roy
5 Oct 2023 7:01 PM GMT
पत्रकारों के ऊपर पुलिसिया दमन के खिलाफ़ बनारस में नागरिक समाज ने दर्ज कराया प्रतिवाद
x
वाराणसी। देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों और इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओ के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को लहुराबीर आजाद पार्क से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की मूर्ति तक प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध जताया गया। बनारस के नागरिक समाज की पहल पर इंडिया गठबंधन से जुड़े लगभग सभी राजनैतिक दलों समेत जनसंगठनों के लोग बनारस में आज लामबंद हुए। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने कहा कि भारत में आज प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। जैसे-जैसे 2024 आ रहा है, भाजपा के नेता डर रहे हैं। जो स्वतंत्र और निडर पत्रकार हैं, उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। यह एक तरीके से अघोषित आपातकाल जैसा है। कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि गजानन माधव मुक्तिबोध ने लिखा था- अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे, तोड़ने होंगे मठ और गढ़ सब। तो अभिव्यक्ति के क्या खतरे उठाने होंगे, यह बीजेपी सरकार के कुकृत्यों से सीखना होगा हमे। न्यूज-क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों, लेखकों की गिरफ्तारी, सीताराम येचुरी जी के यंहा छापे और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी ने मोदी सरकार की नीयत को साफ बता दिया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story