उत्तर प्रदेश

नौकरी नहीं दी तो सर्किल हेड को मारी दी गोली

Admin4
5 Jan 2023 2:18 PM GMT
नौकरी नहीं दी तो सर्किल हेड को मारी दी गोली
x
नोएडा। नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फेज वन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बीपीओ काल सेंटर में खराब व्यवहार के चलते एक कर्मचारी को बाहर निकाल दिया तो उसने सर्किल हेड को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुए सर्किल हेड का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्किल हेड खतरे से बाहर है।
वहीं सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम सूचना मिली की सेक्टर 2 स्थित सी-133 में एनएसबी नाम से संचालित एक बीपीओ के काल सेंटर में एक व्यक्ति ने सर्किल हेड के केबिन में घुसकर गोली मार दी। घायल अवस्था में सर्किल हेड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि बीपीओ का सर्किल हेड सेक्टर-52 का शदरुल इस्लाम है, जिसके यहां अशोक नगर का अनूप सिंह डाटा एंट्री आपरेटर का काम करता था। खराब व्यवहार के चलते सर्किल हेड ने उसे 6 माह पहले बाहर निकाल दिया था। एक महीने पहले अनूप फिर में कंपनी में नौकरी के लिए आया, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। तभी से अनूप सर्किल हेड से नाराज था और बदला लेने की सोच रहा था।
इसी बीच बुधवार शाम पांच बजे के करीब अनूप सर्किल हेड के केबिन में घुस आया और एक राउंड फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। गोली सर्किल हेड के दाहिने कंधे के पास लगी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है। जो कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story