उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: सड़क हादसे में रिटायर्ड एएसआई की मौत

Admindelhi1
9 May 2025 11:18 AM IST
Chitrakoot: सड़क हादसे में रिटायर्ड एएसआई की मौत
x
"दंपती की कार आगे चल रही बस से टकराई"

चित्रकूट: भरतकूप थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त एएसआई रामबाबू दोहरे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी केसर दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, रामबाबू दोहरे, निवासी चौकी दफाई, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़), अपनी कार से किसी काम के सिलसिले में कर्वी जा रहे थे। उनकी पत्नी भी साथ थीं। दोपहर लगभग 2 बजे रमपुरवा गांव के पास हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही एक बस के चालक ने अचानक बिना कोई संकेत दिए ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामबाबू दोहरे छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Next Story