- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chitrakoot : पिकअप...
उत्तर प्रदेश
Chitrakoot : पिकअप पलटने से चार महिला श्रमिकों की मौत छह घायल
Tara Tandi
5 March 2025 2:06 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : जिले के कर्वी क्षेत्र थाना अंतर्गत भागा पुल पर बुधवार सुबह एक भयावह दुर्घटना हो गई। जहां श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि छह लोग जख्मी हो गए है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया है। वहीं, शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुये अधिकारियों को घायलों के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 07 बजे 20 श्रमिक पिकअप पर सवार होकर मजदूरी करने के लिये जा रहे थे। भागा पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन से पिकअप की साइड टकरा गई। जिससे पिकअप चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। पिकअप पर सवार श्रमिक सड़क पर गिर पड़े। आनन-फानन राहगीरों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को फौरन नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। इसमें मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला निवासी कुसुम (52), केसर (3), मन्नू (14) और सपना को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल मुन्नी (16), वंदना (35), सपना (19), शकुंतला (45),कुसुम (45),श्री केशन (50),भोले (35),केसर (35), वर्षा (10) और कार्तिक की हालत स्थिर बनी हुयी है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुये अधिकारियों को घायलों के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
TagsChitrakoot पिकअप पलटनेचार महिला श्रमिकों मौतछह घायलChitrakoot pickup overturnedfour female workers diedsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





