उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार की मौत

Admindelhi1
5 March 2025 3:15 PM IST
Chitrakoot: पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार की मौत
x
"हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया"

चित्रकूट: बुधवार सुबह चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

घायलों की सूची

1. मुन्नी (16), पुत्री सुनील कुमार, निवासी चंदना, मध्य प्रदेश

2. वंदना (35), पत्नी सागर, निवासी सरवाई, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश

3. सपना (19), पुत्री निलेश, निवासी बांदा

4. शकुंतला (45), पत्नी नीलचंद्र, निवासी कालिंजर, बांदा

5. कुसुम, पत्नी हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

6. श्री केशन (50), पुत्र भैयालाल, निवासी सडा, बांदा

7. भोले (35), पुत्र हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

8. केसर (35), पुत्री केशन, निवासी कालिंजर, बांदा

9. वर्षा, पुत्री संजय कुमार, निवासी नेकेनी, बांदा

10. कार्तिक, पुत्र राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश

मृतकों की सूची

1. कुसुम (52), पत्नी हरिराम

2. केसर, पत्नी केशन

3. मन्नू (14), पुत्री सुनील, निवासी चंद्रला, थाना छतरपुर, मध्य प्रदेश

4. सपना, पुत्री केशन

हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट: घटना के बाद प्रशासन घायलों को हर संभव मदद देने में जुटा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

Next Story