उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Tara Tandi
20 April 2025 7:57 PM IST
Chitrakoot:  कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
x
Chitrakoot चित्रकूट । भरतकूप थानांतर्गत भैसौंधा गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों और पुलिस के मुताबिक, वह कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। जानकारी के मुताबिक, भैसौंधा निवासी किसान श्याम बाबू (48) पुत्र स्व. चंद्रशेखर गौतम ने शनिवार देर रात घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब पत्नी सुमन देवी की नींद खुली तो पंखे से लटके पति के शव को देख चीख पड़ी।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, श्याम बाबू खेती कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। प्रकृति की मार से आर्थिक रूप से टूटे श्याम बाबू ने साहूकारों और बैंकों से कर्ज ले रखा था, जिसकी किस्तें चुकाना मुश्किल होता जा रहा था। पत्नी ने बताया कि वह शनिवार देर शाम खेत से कतराई कराकर लौटे थे। खाने के बाद देर तक चुपचाप बैठे रहे। वह दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह जब उठी तो देखा कि वह पंखे से लटक रहे थे।
भरतकूप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story