उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: गायों ने आटा सोचकर खाया बम, 6 फटे जबड़े और 2 गंभीर रूप से घायल

Bhumika Sahu
21 July 2022 5:27 AM GMT
चित्रकूट: गायों ने आटा सोचकर खाया बम, 6 फटे जबड़े और 2 गंभीर रूप से घायल
x
गायों ने आटा सोचकर खाया बम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकासखंड के गांव में आटे से बने बम लपेटकर खेतों में डाल दिया गया था। जिसे गायों ने निवाला समझकर खा लिया। इसके बाद यह सारे बम उनके मुंह में फट गए। जंगलों में बम को आटा समझकर खाने से गाय का जबड़ा फट गया और वह लहूलुहान हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे से पहले भी यहां पर गायों की इसी प्रकार मौत हो चुकी है। शिकारी जंगली जानवर का शिकार करने के लिए इस प्रकार का तरीका अपनाते है, जिसमें गंभीर रूप से गाय घायल हो चुकी है।

शिकारी आटे में लपेटकर रखते हैं बम
जानकारी के अनुसार यह मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव का है। जहां जंगलों में बम को आटा समझकर खाने से गाय का जबड़ा फट गया और वह लहूलुहान हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी, खेतों में आटा बम बना कर डाल देते हैं। जिसकी वजह से वहां चरने आने वाली जानवर आटा बम खाकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो उनकी मौत भी हो जाती है। इससे पहले भी दो गायों की मौत हो चुकी है। शिकारियों द्वारा रखा आटा बम खाने से गाय का जबड़ा फट गया, जिससे उसकी जीभ निकलकर बाहर आ गई।
आटा बम से हो सकता है कोई बड़ा हादसा
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाय की हालत देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना कि शिकारियों द्वारा इस हरकत से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जानवरों के साथ-साथ इंसानों को भी अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। वहीं भौंरी गांव में रामनरेश त्रिपाठी, राहुल प्रजापति, हरि मोहन त्रिपाठी, कल्पना ने बताया कि गांव के आसपास के लोग ही खेतों में शिकार करने के लिए आटे से बने बम को फेंक जाते हैं। इससे खेतों के आसपास या खेतो में चरने आए जानवर जब इसको अपने मुंह में लेते हैं तो इसके फटने के बाद या तो उनकी मौत हो जाती है उनका जबड़ा फट जाता है। फिलहाल इस मामले की सूचना के बाद रैपुरा पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।


Next Story