उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी से बच्चों को राहत, यूपी में स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गईं

Saba Naaz
13 Jun 2025 8:40 PM IST
भीषण गर्मी से बच्चों को राहत, यूपी में स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गईं
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी।
16 जून से बच्चों को स्कूल जाना था। हालांकि शिक्षकों को 16 जून से स्कूल जाना होगा। उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसके लिए आदेश पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे।
एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर नियमित खुलेंगे। जबकि, 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे। इस दौरान स्कूल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय जाएंगे। वह शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। हालांकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति अपना निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। वह अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं।
Next Story