- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मैनपुरी में निसंतान...
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में निसंतान मां को बच्चा दुलारना पड़ा महंगा, दो पक्षों में जमकर मारपीट
Rani Sahu
6 Jan 2023 11:53 AM GMT

x
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मंद्रबली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। असल में यहां एक बच्चे को लेकर झगड़ा हुआ। एक महिला बच्चे को दुलार रही थी तभी दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और बच्चे को खिलाते देख मारपीट शुरू कर दी। दोनो पंक्षों को चोटें आईं हैं । दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
एक दिन पहले एक महिला के साथ कुछ लोगो नें पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। पूरे परिवार को बच्चे के परिजनों ने घर से बाहर घसीट कर लाठी डंडों से जमकर पीटा। उस महिला के परिजनों को गम्भीर चोटें आईं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची, मारपीट की वजह सिर्फ इतनी थी कि एक निसंतान मां ने एक बच्चे को प्यार दुलार देना पड़ा भारी।
पीड़ित ने बताया की यह लोग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। एक दिन पहले एक मासूम बच्चा पड़ोस के घर पर आ गया था, उसी को लेकर हुआ जमकर झगड़ा, झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है।पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच ळुरू कर दी है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story