- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बच्चे को चलती कार के...

x
बड़ी खबर
बागपत। बागपत में एक मां ने अपने 2 साल के बच्चे को चलती कार के सामने फेंक दिया। कार के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी मां का नाम सीता है। वह अपने दो बच्चों काला (2) और कोको (9) को लेकर शुक्रवार सुबह राजस्थान जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो साल का बेटा काला रोने लगा तो गुस्से में मां ने सड़क पर कार के नीचे फेंक दिया।
बच्चा मां से टॉफी दिलाने की जिद्द कर रहा था। बहुत चुप कराने के बाद भी बच्चा शांत नहीं हुआ। मां ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बच्चा और तेज रोने लगा। कार की टक्कर से बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसको मृत बता दिया। लोगों ने मां को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है महिला शामली से राजस्थान जा रही थी। वो बागपत से बस पकड़ने वाली थी। मां के साथ उसकी एक 9 साल की बच्ची भी थी। वो मां को ऐसा करने से रोकने लगी तो मां ने उसको भी पीटा। घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की है। इस बात पर गुस्साई मां ने बच्चे को कार के सामने फेंक दिया। पीछे आ रहे लोगों ने जल्दी से बच्चे को उठाया।
Next Story