उत्तर प्रदेश

खेल रहा बच्चा फ्लैट की 18वीं मंजिल से नीचे गिरा, मौत

Admin4
14 July 2023 2:19 PM GMT
खेल रहा बच्चा फ्लैट की 18वीं मंजिल से नीचे गिरा, मौत
x
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाला एक 12 वर्षीय बच्चा खेलते समय 18वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विराट 12 वर्ष पुत्र मनीष कुमार गिरी एस डिवेनो सोसायटी में रहता था। देर रात को वह 18वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से खेलते समय नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story