- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गांव में दीवार ढहने से...
![गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/09/3284470-untitled-104-copy.webp)
x
मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शाहपुर के थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के पलड़ी गांव में मंगलवार को कुछ बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे तभी एक दीवार अचानक ढह गयी। उसके मलबे में दबने से आदिल (10) की मौत हो गई तथा उसके दो चचेरे भाई साहिल (सात) और सुबहान (पांच) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsगांवदीवार ढहनेमलबेदबकर बच्चे की मौतVillagewall collapsedebrischild dies by being buriedदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story