- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री योगी ने...
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया
SHIDDHANT
24 Nov 2025 10:42 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के एक दिन पहले सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, वहां का निरीक्षण किया, और अधिकारियों से यहां से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री वहां से सीधे साकेत डिग्री कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया।
मुख्यमंत्री यहां से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम से संबंधित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा, सफाई, अतिथि स्वागत आदि को लेकर भी प्रशासन की तैयारियों को जाना, फिर दिशा निर्देश भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनका एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय तक हेलीकॉप्टर से आगमन प्रस्तावित है। इसके बाद साकेत महाविद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा।
रोड शो के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबे रामपथ को प्रशासन ने आठ विशेष जोन में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पारंपरिक अंदाज में—थाली, आरती, फूल-माला और नमस्कार मुद्रा के साथ—प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। जिला प्रशासन ने विभिन्न समाजों और समूहों की महिलाओं को इन जोनों की जिम्मेदारी सौंप दी है, ताकि स्वागत समारोह की सांस्कृतिक भव्यता और गरिमा और अधिक निखर सके।
Tagsअयोध्या ध्वजारोहणयोगी आदित्यनाथ अयोध्याराम मंदिर तैयारियांपीएम मोदी अयोध्या दौरारामपथ रोड शोश्रीराम जन्मभूमि मंदिरहनुमानगढ़ी दर्शनअयोध्या न्यूज़उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





