- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री योगी ने...
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल गैलरी का किया उद्घाटन
Admin Delhi 1
19 Feb 2023 9:08 AM GMT
![मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल गैलरी का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल गैलरी का किया उद्घाटन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/19/2566533-yogi581352572640x320.webp)
x
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन स्थित विधायी डिजिटल वीथिका का लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य नेता, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे मौजूद रहे।
इस डिजिटल गैलरी में उप्र विधानमण्डल के दोनों सदनों का इतिहास देखने को मिलेगा। सदन की कार्यवाही के साथ ही प्रदेश के दर्शनीय स्थलों को भी इस डिजिटल गैलरी में देखा जा सकेगा। पर्यटन, धार्मिक और अन्य महत्वपूर्ण स्थल के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी।
Tagsमुख्यमंत्री योगीविधान भवनडिजिटल गैलरीChief Minister YogiVidhan BhawanDigital GalleryinaugurationUP Legislative AssemblySpeaker Satish MahanaDeputy Chief Minister Keshav Prasad MauryaParliamentary AffairsFinance Minister Suresh Khannaउद्घाटनउप्र विधान सभाअध्यक्ष सतीश महानाउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यसंसदीय कार्यवित्त मंत्री सुरेश खन्ना
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story