- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा को मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश
आगरा को मुख्यमंत्री योगी ने दी 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगातें
Admin4
29 Nov 2022 12:03 PM GMT

x
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताजनगरी आगरा को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगातें के तहत शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सोमवार को इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आगरा को शिक्षा और आईटी का हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि मार्च से पहले नई नीति आ जाएगी और आगरा को आईटी पार्क मिल जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ताज ट्रिपेजियम जोन में आगरा को विशेष जोन का दर्जा मिलेगा, जिसमें कई सौगातें आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को मिलेंगी। हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता था। पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में नंबर वन हैं।
उन्होंने कहा कि यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया।

Admin4
Next Story