उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, उत्तराखंड के सीएम धामी भी रहें मौजूद

jantaserishta.com
21 Nov 2026 12:54 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, उत्तराखंड के सीएम धामी भी रहें मौजूद
x
हरिद्वार: योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने हरिद्वार के चंडी घाट पर मां को मुखाग्नि दी। योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की। सिर झुकाकर प्रणाम किया।
योगी अंतिम यात्रा के दौरान रो पड़े। घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। फिर चंडी घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते रहे। योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ ही पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे।
उत्तराखड़ के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, मंत्री संजय निषाद समेत 50 से ज्यादा VIP घाट पर मौजूद रहे। बाबा रामदेव और चिदानंद समेत 13 अखाड़ों के आचार्य और महंतों ने मंत्र पढ़े।
योगी ने मां को कंधा देते हुए फोटो 'X' पर पोस्ट की। इसमें महाभारत का श्लोक लिखा, जिसका अर्थ है- 'मां जैसी कोई छाया नहीं। मां जैसा कोई आश्रय नहीं। कोई प्रेम नहीं। मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं और मां जैसा इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं।'
योगी शाम को लखनऊ आ जाएंगे। यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। योगी रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story