उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 103 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Admindelhi1
13 March 2024 9:42 AM GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 103 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
x
103 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उन्नाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां 241.26 करोड़ की 103 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। काली मिट्टी जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला और लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार का नारा बुलंद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडे, माफिया हावी होते थे। आज विकास हो रहा है। आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। क्या कांग्रेस, सपा, बसपा होती तो रामलला विराजमान हो पाते। इसलिए इन्हें वोट देकर क्यों बर्बाद करना है। इस समय पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है फिर एकबार मोदी सरकार, इसबार 400 पार।मुख्यमंत्री कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में शहादत देने वाले गुलाब सिंह लोधी को नमन करता हूं।

उन्होंने 1935 में भारत के झंडे को उन्नाव से लखनऊ जाकर रेजीडेंसी पर लहराकर खुद को शहीद किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में ऐसे ही अनगिनत वीरों ने खुद को न्योछावर किया। आज उन्हीं अमर सपूतों का हम आजादी के अमृत महोत्सव में स्मरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश स्वाधीन होता है तो अपनी स्वाधीनता का आनंद ऐसे ही लेता है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देश के आगामी 25 वर्षों के कार्यक्रम को सामने रख है। हमारा संकल्प विकसित भारत है। इसी लिए पंच प्रण लिए गए।नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन संविधान पर विश्वास रखकर देश को सर्वोपरि रखकर ही हो सकता है। हमारे भारत का पहले दुनिया में सम्मान नहीं हंसी होती थी। पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया का नेतृत्व करता दिखाई दे रहा है। आज विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हम इस विकास परियोजनाओं को लेकर आये हैं।

Next Story