उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 48 घंटे बस सेवा फ्री का उपहार दिया

Admin Delhi 1
6 Aug 2022 2:11 PM GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 48 घंटे बस सेवा फ्री का उपहार दिया
x

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को यूपी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार दिया है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट संबंध और स्नेह के प्रतीक का त्यौहार है। इस बार यूपी परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा दो दिन यानी 48 घंटे के लिए फ्री उपलब्ध होगी। 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक महिला प्रदेश में फ्री में सफर कर सकेंगी।

महिलाएं दो दिनों तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी: रक्षाबंधन के पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने माताओं-बहनों के लिए बस सेवा निःशुल्क की है। इस बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं दो दिनों तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों को यह सौगात दी है।

पिछले वर्ष लगभग साढ़े तीन लाख बहनों ने लाभ उठाए: यूं तो उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन बहनों को 24 घंटे मुफ्त बस सेवा का उपहार देती है। इस बार इस पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा है। इसलिए इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं-बहनों को दो दिन मुफ्त बस सेवा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है। पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं ने उठाया था। यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद से रक्षाबंधन के दिन राज्य में महिलाओं के लिए बस सफर मुफ्त होता है। सभी रूटों पर महिला यात्रियों को निःशुल्क बस सेवा मुहैया कराई जाती है।

विशेष व्यवस्था करें परिवहन अधिकारी - सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है। सभी रोडवेज अफसरों को रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष व्यवस्था के लिए तत्काल तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बसों के साफ-सुथरा किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि महिला यात्रियों की ओर से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में इस बार मुफ्त बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए 10 से 12 अगस्त के बीच कई शहरों में अतिरिक्त बस सेवाएं लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Next Story