उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जन विश्वास यात्रा

Gulabi
25 Dec 2021 3:49 PM GMT
गाजियाबाद में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जन विश्वास यात्रा
x
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो किया। इस मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल में बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंचाया, विकास किया, कल्याण कारी कार्य किए, आस्था को सम्मान दिया, माफिया पर बुल्डोजर चलवाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह पूरा किया है। जन विश्वास यात्रा उन्हीं उपलब्धियों को लेकर आई है। एक बार फिर आप भाजपा को आशीर्वाद देंगे। आज हमारे लिए सौभाग्य शाली अवसर पर गाजियाबाद आए हैं। अटल जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी, भाजपा आपके हितों का सदैव रखती है।
सीएम योगी का रोड शो चौधरी मोड़ पर पहुंचा। रास्ते में कई जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, कोई माला पहनाना चाहता था तो कोई राम मंदिर का माडल भेंट करना चाहता था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम ने सभी का दूर से ही अभिवादन स्वीकार किया।

यूपी विधानसभा चुनाव - 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को शहर में जन विश्वास यात्रा के तहत अलग-अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को 6: 30 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री कालका गढ़ी चौक पहुंचे।
शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्होंने कालका गढ़ी चौक पर बनाए गए मंच पर पहले अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संबोधन की शुरुआत कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्याें के बारे में लोगों को बताया।
वाराणसी में भव्य काशी विश्वनाथ कारिडोर बनने, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में बिना भेदभाव के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। विकास और जनकल्याणकारी कार्य किए, आस्था को सम्मान दिया, माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया। जो कहा वो किया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो कश्मीर से धारा 370 भी हट चुकी है। जन विश्वास यात्रा उन्हीं उपलब्धियों को लेकर आई है। मुझे विश्वास है कि एक बार फिर आप सब भाजपा को आशीर्वाद देंगे। आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, इस सौभाग्यशाली अवसर पर गाजियाबाद आया हूं।
अटल जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी, भाजपा आपके हितों का सदैव ध्यान रखेगी। जय जय श्रीराम। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने भी जय श्री राम के नारे लगाए। इसके बाद रोड शो शुरू किया गया, रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री कालका गढ़ी चौक से घंटाघर तक जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कालका गढ़ी चौक पर मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।
हजारों की संख्या में भीड़
शहर में मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम द्वारा तैयारी की गई है। पुराना बस अड्डा से चौधरी माेड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया था, दोपहर से ही कालका गढ़ी चौक पर ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में लोग रोड शो में हिस्सा लेने के लिए मौजूद हैं।
Next Story