उत्तर प्रदेश

Chhatarpur: खेत में खेलते वक्त कुएं में गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत

Sanjna Verma
27 Aug 2024 11:18 PM IST
Chhatarpur: खेत में खेलते वक्त कुएं में गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत
x
Chhatarpur छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत बरेठी गांव में बच्चे की खेलते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 4-5 बजे की है। जहां आज मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने सुबह रेस्क्यू कर कुंए से शव निकाला है।information के मुताबिक, घटना सोमवार शाम 4-5 बजे की है। जहां आकाश पिता चिंतामन कुशवाहा जिसकी उम्र 9 वर्ष है जो अपनी दादी के साथ खेत पर गया था। जहां दादी खेत में फसल की निदाई करने लगी, इसी दौरान आकाश खेलते-खेलते 30 फीट पानी से भरे कुआं में गिर गया।
दादी ने जब कुआं में धड़ाम से गिरने की आवाज सुनी और आस-पास आकाश को देखा तो आकाश कही नहीं दिखा। दादी ने आवाज लगाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और लोगों ने कुआं में कांटा डालकर आकाश की खोजबीन की। इस दौरान आकाश का शव कांटे फंसकर थोड़ा दिखा फिर से कुआं में गिर गया। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जहां आज सुबह बमीठा police की टीम ने रेस्क्यू कर आकाश के शव को कुआं से बाहर निकालकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेज है। वहीं मार्ग कायम कर मामले की जांच और विवेचना में जुट गई है।
Next Story