उत्तर प्रदेश

पत्‍नी को धोखा: आईएएस परीक्षा की तैयारी करने का बहना, पढ़िए आगे क्या हुआ

jantaserishta.com
14 April 2022 11:10 AM IST
पत्‍नी को धोखा: आईएएस परीक्षा की तैयारी करने का बहना, पढ़िए आगे क्या हुआ
x

बरेली: बरेली के नवाबगंज में ससुराल वालों ने विवाहिता को उसके पति के आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने का बहना बनाकर मायके भेज दिया। अब उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव के चंद्र सेन की बेटी सोनाली गंगवार की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति व ससुराल वालों ने उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरु कर दी। इसको लेकर वह उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे।
आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने कहा कि उसका पति आईएएस की परीक्षा की तैयारी करेगा। इसलिए वह कुछ दिन अपने मायके में चली जाए। उनकी बात मान कर वह अपने मायके चली गयी। अब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया है। उसके ससुराल वाले उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story