- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Charathaval: दुकान में...
Charathaval: दुकान में चीज देने के बहाने मासूम के साथ कुकर्म

चरथावल: क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रहे एक मासूम छात्र को चीज देने के बहाने दुकान मे बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया गया।और उसको किसी को न बताने की धमकी दी।मासूम छात्र रोता बिलखता घर पंहुचा और आपबीती बताई पीड़ित छात्र को लेकर उसकी माँ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चरथावल थाना क्षेत्र मे एक मासूम छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है जहा स्कूल से लौट रहे एक मासूम छात्र को चीज देने के बहाने दुकान मे बुलाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया और उसको किसी को न बताने की धमकी दी. मासूम छात्र रोता बिलखता घर पंहुचा और आपबीती अपनी माँ को रोकर सुनाई. जिसपर उसकी माँ आरोपी दुकानदार के यहां पहुंची लेकिन वो अकनी दुकान से फरार मिला. जिसके बाद पीड़ित छात्र को लेकर उसकी माँ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की.
पुलिस ने पीड़ित छात्र की माँ की तहरीर लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. आरोपी दुकानदार की तलाश मे टीम लगा दी है पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी





