उत्तर प्रदेश

Banned मांस के आरोप में बवाल, गाजियाबाद में पुलिस ने एक को पकड़ा

Ratna Netam
6 July 2026 8:04 PM IST
Banned मांस के आरोप में बवाल, गाजियाबाद में पुलिस ने एक को पकड़ा
x

Ghaziabad गाजियाबाद : थाना कविनगर क्षेत्र में डायमंड फ्लाईओवर के पास उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति पर प्रतिबंधित पशु मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डायमंड फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति को रोककर उस पर प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को शांत कराया और बोरे में रखे मांस को कब्जे में ले लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला वास्तव में प्रतिबंधित मांस से जुड़ा है या फिर किसी अन्य विवाद का परिणाम है।

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया है।

Next Story